काशी विश्वनाथ धाम नवीनीकरण के 4 वर्ष पूर्ण, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष हवन–पूजन संपन्न

श्री काशी विश्वनाथ धाम के नविनीकरण की चतुर्थ वर्षगांठ के पावन अवसर पर धाम परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर न्यास का प्रतिनिधित्व करते हुए धाम के डिप्टी कलेक्टर श्री शंभु शरण जी द्वारा जयादि मंत्र एवं अप्रतिरथ मंत्र के साथ विधिवत हवन–पूजन संपन्न कराया गया।

यह अनुष्ठान 11 वैदिक शास्त्रियों की सान्निध्य में पूर्ण वैदिक विधि-विधान से किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जयादि एवं अप्रतिरथ मंत्रों का प्रयोग देवताओं द्वारा असुरों पर विजय प्राप्त करने के लिए किया गया था। इसी भाव के साथ धाम की निरंतर उन्नति, लोक कल्याण तथा राष्ट्र की मंगल कामना हेतु यह विशेष पूजा-अर्चना की गई।

मंदिर न्यास द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम श्री काशी विश्वनाथ धाम के नविनीकरण के चार सफल वर्षों की आध्यात्मिक उपलब्धियों, सनातन परंपरा के संरक्षण और काशी की सांस्कृतिक गरिमा को सुदृढ़ करने का प्रतीक रहा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post