शिवपुर महिला हत्या कांड का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर शारदा विहार कॉलोनी में हुई महिला अनुपमा पटेल की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम और शिवपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी मोहित यादव एवं उसकी पत्नी अंजली चौहान को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग एक लाख रुपये से अधिक की पीली धातु तथा ₹73,640 नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार मृतका अनुपमा पटेल आरोपी दंपति की पड़ोसी थी और घर-घर दूध के पैकेट बेचने का कार्य करती थी। इसी दौरान मृतका की मुलाकात आरोपी मोहित यादव से हुई, जिससे आपसी संबंध प्रगाढ़ हो गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका संतान न होने के कारण आरोपी से बच्चा पैदा करवाने का दबाव बना रही थी।विरोध करने पर मृतका द्वारा धमकी दिए जाने से परेशान होकर आरोपी मोहित यादव ने अपनी पत्नी अंजली चौहान के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।मामले का खुलासा करते हुए एडीसीपी वरुणा जोन कमिश्नरेट वाराणसी नीतू कादयान ने बताया कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई जारी है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post