EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के सरलीकरण और सामान्य वर्ग के युवाओं के साथ हो रहे कथित भेदभाव को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने वाराणसी में विरोध दर्ज कराया है। संगठन ने EWS व्यवस्था में पक्षपात का आरोप लगाते हुए इसे सामान्य वर्ग के युवाओं के साथ अन्याय बताया है।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार का “सबका साथ, सबका विकास” का नारा केवल दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मकान, फ्लैट या जमीन होने तथा 8 लाख रुपये तक की आय सीमा के आधार पर EWS से बाहर करना सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन 19 दिसंबर को वाराणसी के शास्त्रीय घाट पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने डबल इंजन की सरकार से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देने की मांग की और कहा कि यदि प्रशासन अनुमति नहीं देता है तो यह सवर्ण विरोधी मानसिकता को दर्शाएगा।इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार से EWS नियमों में बदलाव की मांग की।

.jpeg)
