काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में बीती रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा जाने से हुए भीषण सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंचा और तीनों घायलों को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।
घटना में घायल हुए दो छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों युवक काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र थे।पुलिस ने मृत छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

.jpeg)
