चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मणिकर्णिका घाट स्थित मंदिर में सीवर लाइन से लगातार हो रहे रिसाव के कारण गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सीवर का गंदा पानी मंदिर परिसर में भर जाने से पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस संबंध में नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, स्थिति का जायजा लिया और जल्द समाधान का आश्वासन देकर चले गए। हालांकि, इसके बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। मंदिर में भर गए सीवर के पानी की सफाई श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वयं करनी पड़ी।सीवर के दूषित पानी के संपर्क में आने से लोगों में चर्म रोग हो गया है, जिसका इलाज निजी स्तर पर कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सीवर का पानी बार-बार रिसाव के कारण मंदिर में भर जाता है, जिससे न केवल स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा और धार्मिक आस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि मंदिर परिसर को सीवर के गंदे पानी से मुक्त कराया जा सके।

.jpeg)
