काशी नगरी में होलिका दहन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक कुल 2549 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी की गई है। सोमवार देर रात विधि-विधान से पूजन के बीच होलिका को भक्त प्रह्लाद के साथ विराजमान किया गया। परंपरा के अनुसार होलिका पूजन के बाद मंगलवार भोर में होली जलाई जाएगी।नगर में होलिका दहन को लेकर सुबह से ही माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। गलियों और मोहल्लों में लोग बाजे-गाजे के साथ गोहरा और लकड़ी एकत्रित करने के लिए चंदा जुटाते नजर आए।
कई स्थानों पर होलिका के साथ आकर्षक मूर्तियां स्थापित की गई हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में त्योहार को लेकर खास उत्साह दिखा। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क नजर आया।
Tags
Trending

