शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गंगोत्री सेवा समिति की ओर से सोमवार को केदार घाट पर नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान घाट क्षेत्र में रहने अथवा रात गुजारने वाले बेसहारा, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल वितरित किए गए, ताकि वे कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रह सकें।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्हैया त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि गणेश प्रसाद पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, वतन पाण्डेय और आनंद प्रसाद दुबे रहे।
अतिथियों ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर सेवा कार्य की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के कमजोर वर्गों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष किशोरी रमन दुबे (बाबू महाराज) ने बताया कि ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वालों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा यह सेवा अभियान चलाया गया है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।वहीं इंस्पेक्टर भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि शीतलहर से बचाव के लिए कंबल वितरण की यह मुहिम बेहद सराहनीय है, जिससे बेसहारा और असहाय लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।कार्यक्रम में समिति के सचिव दिनेश कुमार दुबे, प्रबंधक संदीप कुमार दुबे (सोनू), गौरव पाण्डेय, मयंक दुबे, रत्न साहनी, अमित साहनी, शंकर साहनी, नंदलाल साहनी, प्रदीप साहनी सहित अनेक स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने वितरण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश शुक्ला ने किया।

.jpeg)
