मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी प्रवास के दौरान बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रदेश व देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा कार्यकर्ता अंकित यादव के आवास पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।मुख्यमंत्री ने नवागत भाजपा कार्यकारिणी अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से पार्टी और अधिक सशक्त होगी।
उन्होंने नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के और आगे बढ़ने का विश्वास जताया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा पूरे देश को दिशा देती है और भाजपा का संगठनात्मक ढांचा जनता के विश्वास को निरंतर मजबूत कर रहा है।

.jpeg)
