खनन–परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर मंथन, IAS किंजल सिंह और माला श्रीवास्तव की संयुक्त बैठक

उत्तर प्रदेश में खनन एवं परिवहन व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत परिवहन आयुक्त IAS किंजल सिंह तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक IAS माला श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय विभागीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रदेश में चल रही खनन गतिविधियों के प्रभावी नियमन, परिवहन व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, ओवरलोडिंग पर सख्त नियंत्रण और सड़क सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

दोनों विभागों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय से सामने आ रही समस्याओं के त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निस्तारण के लिए संयुक्त रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति जताई।परिवहन आयुक्त IAS किंजल सिंह ने परिवहन प्रबंधन को मजबूत करने, ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने के स्पष्ट एवं व्यावहारिक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाया जा सकता है।

वहीं भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक IAS माला श्रीवास्तव ने खनन से जुड़े सभी कार्यों में नियमों के कड़ाई से अनुपालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाने और राजस्व हितों की सुरक्षा के लिए विभागीय समन्वय को और मजबूत करना आवश्यक है।अधिकारियों के अनुसार यह बैठक सुशासन को बढ़ावा देने, नियमों के सख्त अनुपालन और सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित परिवहन–खनन व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post