वाराणसी के दशाश्वमेध घाट स्थित नरवा वीर मंदिर में विदेशी दंपती ने भारतीय विवाह पद्धति से शादी की। यह दंपती करीब एक माह पहले वाराणसी आए थे और यहां की संस्कृति और परंपराओं से प्रेरित होकर भारतीय संस्कार और परिधान को अपनाया।भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार यह विवाह पंडित शिवाकांत पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ।
दंपती ने स्थानीय परंपराओं का पालन करते हुए भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाह समारोह में भाग लिया, जिससे घाट और मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल बना।इस विवाह समारोह ने यह दिखाया कि वाराणसी की संस्कृति और परंपराएं विदेशियों को भी आकर्षित कर सकती हैं।
Tags
Trending

.jpeg)
