दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत बुधवार को भवनों को तोड़ने का अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत भवन संख्या CK 43/183, 184 को ध्वस्त करने से हुई।इस दौरान एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद रही। बताया गया कि देर शाम तक आठ और भवन तोड़ दिए जाएंगे।
यह परियोजना 650 मीटर लंबी दालमंडी मार्ग को चौड़ा करने के लिए संचालित की जा रही है, इस मार्ग के चौड़ीकरण के दायरे में कुल 184 भवन आते हैं। इनमें से 25 भवनों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जबकि 12 भवनों को अवैध घोषित किया गया है। अब तक खरीदे गए और अवैध भवन मिलाकर कुल 17 मकान ध्वस्त किए जा चुके हैं।इस चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात सुगमता और सुरक्षा में सुधार की उम्मीद है।
Tags
Trending

.jpeg)
