भिक्षावृत्ति उन्मूलन प्रकल्प के तहत जिला प्रशासन एवं अपना घर आश्रम द्वारा मंगलवार को गोदौलिया से चौक तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति करते पाए गए कुल 6 लोगों को पकड़ा गया।कार्रवाई के बाद सभी को चौक थाना को सूचित करते हुए अपना घर आश्रम परिसर ले जाया गया, जहां उनकी काउंसलिंग की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य इन लोगों को भिक्षावृत्ति से हटाकर सुधार एवं पुनर्वास की दिशा में प्रेरित करना है।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियानों के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर भिक्षावृत्ति को रोकने के साथ-साथ जरूरतमंदों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आगे भी यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।
Tags
Trending


