दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत अपनी पत्नी सविता वशिष्ट तथा अन्य न्यायमूर्तियों के साथ विशेष क्रूज से पहुंचे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मां गंगा की भव्य आरती का दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की और मंत्रोच्चार व वैदिक अनुष्ठान से मंत्रमुग्ध नजर आए।
मुख्य न्यायाधीश दशाश्वमेध घाट पहुंचे। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव सहित अतुल अंजान (एसीपी दशाश्वमेध) एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए थे।
गंगा आरती के पश्चात न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी किया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम को देखने के लिए घाट पर श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या मौजूद रही। गंगा आरती और काशी विश्वनाथ दर्शन के माध्यम से न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने काशी की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक गरिमा का अनुभव किया।

.jpeg)
