जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक युवक ने अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला करते हुए सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का लंबे समय से संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था।
इसी विवाद के चलते उसने आपा खो दिया और धारदार हथियार से सौतेली मां व भाई पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मड़िहान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से मिर्ज़ापुर की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और वे पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा।

.jpeg)
