बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने सराय सुरजन वार्ड में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बस्ती की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण एवं रोजगार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करना और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना था। इसका संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया।पहले दिन, महिलाओं के अंदर निहित गुणों के आधार पर उन्हें विभिन्न कार्यों के लिए चिन्हित किया गया। ममता ने कहा कि संस्था लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के क्षेत्र में काम कर रही है।
उन्होंने बसंत पंचमी के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व जीवन में सकारात्मकता और प्रकृति के साथ जुड़ाव का संदेश देता है।दूसरे दिन, चिन्हित महिलाओं को लकड़ी का सिंधरौटा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया और 30 महिलाओं को इससे संबंधित रोजगार प्रदान किया गया। प्रशिक्षण दिया राजश्री साहनी ने, जिन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रशिक्षण और रोजगार की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंगलेश्वर प्रसाद, राजश्री साहनी, किरण देवी, अजर बीबी, रेशमा देवी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रशिक्षण में निशा देवी, नेहा देवी, रेखा देवी, सुषमा देवी, जैनब खातून, पूजा देवी, पिंकी देवी, सुहानी भारती, संध्या देवी, काजल देवी, राबिया, सोनी देवी, रीना देवी, लक्ष्मी कुमारी, मौसम सोनकर, नीलम सहित कई महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को न केवल रोजगार मिला बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दी गई।

.jpeg)
