भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने को लेकर आयु सीमा पर विचार का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन ने कुछ प्रमुख पदों के लिए आयु सीमा तय करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। बताया जा रहा है कि इस विषय पर हाल ही में पार्टी के अंदरूनी स्तर पर मंथन हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन का मानना है कि आयु सीमा तय होने से संगठन में युवाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा और नेतृत्व में संतुलन बना रहेगा। इस प्रस्ताव के तहत मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के कुछ पदों पर अधिकतम आयु सीमा निर्धारित करने के विकल्प पर चर्चा की गई है।बताया जाता है कि इस प्लान का उद्देश्य अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन के साथ-साथ युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक निर्णय या घोषणा नहीं की गई है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी संगठनात्मक चुनावों और भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। यदि सहमति बनती है तो इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है।फिलहाल भाजपा नेतृत्व इस विषय पर सभी पक्षों की राय लेने के बाद ही कोई अंतिम फैसला लेने के मूड में है।

.jpeg)
