राम मंदिर स्थापना दिवस पर नया पान दरीबा में सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर  नया पान दरीबा क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई, जिसके बाद सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

आयोजकों ने कहा कि श्रीराम मंदिर का स्थापना दिवस सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और भक्तिभाव का वातावरण बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीरज चौरसिया, राम जी, विनोद, शैलेन्द्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post