नई सड़क–बेनियाबाग मार्ग पर टूटी पाइपलाइन की मरम्मत शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत

वाराणसी के नई सड़क बेनियाबाग रोड से प्यारी वाले मार्ग पर वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी पानी की पाइपलाइन के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पाइपलाइन बार-बार फटने से सड़क पर जलभराव हो जाता था, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी और आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे थे।

अब इस समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के प्रयासों और निरीक्षण के बाद इस मार्ग पर पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। मरम्मत के बाद पाइपलाइन के बार-बार फटने की समस्या खत्म होगी और सड़क की स्थिति में भी सुधार आएगा।स्थानीय नागरिक कमलाकांत उर्फ गुड्डू ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही गंभीर समस्या थी। 

उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती थी और कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। नगर आयुक्त द्वारा इस समस्या को संज्ञान में लेकर समाधान कराया जाना बेहद सराहनीय कदम है।स्थानीय लोगों का मानना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। नागरिकों ने शासन-प्रशासन और नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इस तरह जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाती रहेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post