रंगभरी एकादशी पर निकली भव्य निशान यात्रा, श्याम भक्तों ने होली की धुनों पर किया उल्लासपूर्ण नृत्य

शुक्रवार को रंगभरी एकादशी पर्व के अवसर पर श्री श्याम मंडल वाराणसी द्वारा भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा रथयात्रा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रारंभ हुई।ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकली यह शोभायात्रा गुरूबाग और लक्सा होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से निशान बाबा श्याम जी को अर्पित किया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

श्याम भक्तों ने होली के पारंपरिक गीतों की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय हो उठा। रंगभरी एकादशी के अवसर पर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।आयोजकों ने बताया कि होली का यह पावन पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है तथा बिछड़े लोगों को मिलाने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ पर्व को मनाया।



Post a Comment

Previous Post Next Post