आल इंडिया आदि धर्म मिशन के तत्वावधान में सद्गुरु संत रविदास जी महाराज की 613वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ आल इंडिया आदि धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य श्री महंत भारत भूषण दास ने किया।
मैदागिन स्थित मीरा बाई उपदेश स्थली पर संत रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत आरती की गई। इसके पश्चात आचार्य श्री महंत भारत भूषण दास ने फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
शोभायात्रा मैदागिन से चौक, गोदौलिया, मदनपुरा, सोनारपुरा, अस्सी, लंका होते हुए सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर धाम तक पहुंची। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में आकर्षक रथों और झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र डीसीपी काशी ज़ोन गौरव बसंवाल, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी, एसीपी कोतवाली, एसीपी चेतगंज सहित पुलिस कमिश्नरेट के दर्जनों अधिकारी व जवान तैनात रहे।

.jpeg)
