वाराणसी लिटरेचर फेस्टिवल में हंगामा, पुलिस पर युवतियों से मारपीट का आरोप

वाराणसी। वाराणसी में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान एंट्री को लेकर भारी हंगामा हो गया। कार्यक्रम में मशहूर गीतकार और लेखक पीयूष मिश्रा को सुनने पहुँची युवतियों के साथ पुलिस द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस एंट्री रोक रही थी।

इसी दौरान कुछ युवतियों ने अंदर जाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस और दर्शकों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों और पुरुष पुलिसकर्मियों ने युवतियों को थप्पड़ मारे, हाथ पकड़कर खींचा और धक्का-मुक्की की।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल के बाहर तनाव की स्थिति बनी रही।

कई लोगों ने पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाए और कहा कि भीड़ नियंत्रण के नाम पर बल प्रयोग अनुचित था।वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम स्थल की क्षमता सीमित थी और सुरक्षा कारणों से एंट्री रोकी गई थी। पुलिस के अनुसार, कुछ लोग जबरन अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे, जिससे स्थिति बिगड़ गई और हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की समीक्षा की जा रही है। प्रशासन ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post