वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस आध्यात्मिक नगरी काशी पहुंचीं। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पूजा के बाद जैकलिन ने कहा कि काशी आकर उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा, “काशी में आकर मन को बहुत शांति मिलती है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अलग ही अनुभव कराती है।”मंदिर दर्शन के दौरान जैकलिन पारंपरिक परिधान में नजर आईं।
उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की और कुछ समय तक मंदिर परिसर में ध्यान भी किया। प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।बताया जा रहा है कि वाराणसी दौरे के दौरान अभिनेत्री गंगा आरती में भी शामिल हो सकती हैं और शहर के कुछ प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगी। जैकलिन के इस आध्यात्मिक दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

.jpeg)
