गोरखपुर के मेस खाने की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों ने आरोप लगाया है कि मेस में परोसे गए खाने में कीड़े निकले। इस घटना से नाराज छात्रों ने खाने की फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए।छात्रों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
घटना के बाद छात्रों में भारी नाराज़गी देखने को मिली।मामले पर जब मेस मैनेजर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,जितना बजट मिलता है, उसी के अनुसार खाना दिया जा रहा है।”मैनेजर के इस बयान के बाद छात्रों का गुस्सा और भड़क गया।
छात्रों का कहना है कि AIIMS जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती और स्वास्थ्य से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। छात्रों ने मांग की है कि मेस की जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो।

.jpeg)
