बाराबंकी में दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर सनसनी

जनपद बाराबंकी में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक फायरिंग की घटना से पूरा जिला दहल उठा। असेनी मोड़ के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अज्ञात हमलावरों ने अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि शोएब किदवई, जो बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाते थे और ‘शार्प शूटर’ के रूप में भी चर्चित थे, लखनऊ की ओर से स्विफ्ट कार में सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

करीब 15 राउंड फायरिंग, मौके पर मौत

 सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने लगभग 15 राउंड गोलियां चलाईं। अंधाधुंध फायरिंग से पूरा हाईवे गूंज उठा और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 


पुलिस को घटनास्थल से पांच से अधिक खोखे बरामद हुए हैं।गंभीर रूप से घायल शोएब किदवई की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी लाश खून से लथपथ हालत में कार के पास पड़ी मिली।मौके पर भारी
घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।व्यस्त ट्रैफिक के बीच हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रंजिश या गैंगवार
पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ पर हुई इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post