अजीत पवार की अस्थियों का अस्सी घाट पर विधि-विधान से विसर्जन

दिवंगत अजीत पवार की अस्थियों का वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी घाट पर वैदिक विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। अस्थि विसर्जन के लिए पार्टी नेता अरुण दुबे अपने साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घाट पर पहुंचे।इस दौरान घाट के तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्रा के निर्देशन में पांच ब्राह्मण वैदिक गण—राहुल पाण्डेय, विकास पाण्डेय, संतोष मिश्रा सहित दो अन्य ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।

अस्थि विसर्जन के बाद अरुण दुबे ने विशेष बातचीत में बताया कि अभी दशगात्र (दसवां) का कार्यक्रम सम्पन्न नहीं हुआ है, इसी कारण परिवार का कोई भी सदस्य इस अवसर पर उपस्थित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि वे केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिर्जापुर एवं वाराणसी के अस्सी घाट पर अस्थि विसर्जन के लिए आए हैं।अरुण दुबे ने आगे बताया कि अस्थि विसर्जन के उपरांत सभी लोग शाम तक घाट पर रुकेंगे। गंगा आरती के समय एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।पूरे कार्यक्रम के दौरान घाट पर श्रद्धा और शोक का वातावरण बना रहा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post