नवनिर्मित मकान में लाखों की चोरी, चैनल गेट तोड़कर चोर फरार

वाराणसी के चिरईगांव थाना क्षेत्र के संदहा स्थित भीमराव अंबेडकर कॉलोनी में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रात के समय एक नवनिर्मित मकान का चैनल गेट तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, यह मकान राजेश कुमार विश्वकर्मा (पुत्र लालचंद विश्वकर्मा) का है। चोर मुख्य चैनल गेट तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और वहां लगे समरसेबल पंप, स्टार्टर, बिजली फिटिंग का सामान सहित अन्य कीमती उपकरण समेट ले गए।

पीड़ित राजेश कुमार ने घटना की जानकारी थाने में देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है और मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।वहीं, थाना चौबेपुर पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post