अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना चितईपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की चार भैंस, एक भैंसा (जिंदा पशु) और एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन और सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना चितईपुर में दर्ज मुकदमा के तहत यह गिरफ्तारी की गई।
पुलिस टीम ने ग्राम करसड़ा स्थित श्रीराम किशुन कॉलेज, थाना रोहनिया के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में विकास यादव (27 वर्ष) और शुभम कुमार यादव (22 वर्ष) निवासी करौंदी, थाना चितईपुर शामिल हैं।बरामदगी में चोरी की 4 भैंस, 1 भैंसा (जिंदा पशु) तथा मोटरसाइकिल बरामद की गई।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले मोटरसाइकिल से रेकी की थी और 30 जनवरी की रात पशुओं की चोरी कर उन्हें बेचने के उद्देश्य से ग्राम करसड़ा में एक चारदीवारी के अंदर छिपा दिया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया।बरामद पशुओं की पहचान वादी मुकदमा के पिता बचानू यादव द्वारा की गई, जिन्होंने उन्हें अपना बताया।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, उप निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक सिद्धार्थ यादव, कांस्टेबल अंकित सोनकर, कांस्टेबल कपिलदेव, कांस्टेबल जितेन्द्र शर्मा और कांस्टेबल शेष नारायण शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

.jpeg)
