UGC के नए कानून पर बीजेपी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ‘बीरु’ का बयान, बोले—स्वतंत्र संस्था है UGC

UGC के नए कानून को लेकर जारी बहस के बीच बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ‘बीरु’ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि UGC किसी एक दल या सरकार के इशारे पर काम करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि यह एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है।रामप्रकाश सिंह ‘बीरु’ ने कहा कि यदि कोई यह दावा करता है कि UGC सरकार की कठपुतली है, तो उसे यह बताना चाहिए कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस कानून को लेकर कोई निर्देश या वक्तव्य दिया है या नहीं। उन्होंने कहा कि UGC के पूर्व चेयरमैन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह रह चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह संस्था किसी एक पार्टी के नियंत्रण में नहीं है।

उन्होंने दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे मीडिया में खुलकर बयान देते हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, ऐसे में उन्हें कठपुतली कहना गलत होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं UGC के नए कानून से पूरी तरह सहमत नहीं हैं।बीजेपी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार और ड्राफ्टिंग कमेटी ने इस कानून में मौजूद खामियों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं और आगे भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि न्यायपालिका ने भी कानून में मौजूद कमियों को सुधारने का निर्देश दिया है।रामप्रकाश सिंह ‘बीरु’ ने कहा कि जैसे चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, उसी तरह UGC भी स्वतंत्र है। यदि इस कानून में सकारात्मक बदलाव कर समाज के हर वर्ग को शामिल किया जाता है, तो वह इसका समर्थन करेंगे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post