मुरादाबाद में शादी से पहले भाजपा नेता के घर प्रेमिका का धरना, 8 साल के रिश्ते का दावा

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब शादी करने जा रहे भाजपा नेता के घर उनकी कथित प्रेमिका ने धरना दे दिया। युवती का आरोप है कि दोनों के बीच पिछले 8 साल से संबंध थे और नेता ने उससे शादी का वादा किया था। अब वह दूसरी शादी करने जा रहे हैं।धरने पर बैठी युवती ने कहा, “वह या तो मुझे अपनाएं या मेरी हत्या कर दें। मैं अपने जीते जी उन्हें किसी और से शादी नहीं करने दूंगी।” युवती के धरने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने का प्रयास करती रही। देर रात समझाइश के बाद युवती अपने घर जाने को राजी हो गई।भाजपा नेता की पहचान Brijesh Lodhi के रूप में हुई है, जो कुंदरकी के नानपुर गांव के निवासी हैं और भाजपा के रतनपुर कला मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि 19 फरवरी को उनकी बारात जानी है।

युवती नीरज कुमारी का कहना है कि साल 2018 में दोनों की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। बातचीत के बाद नजदीकियां बढ़ीं और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। ब्रजेश मुरादाबाद कचहरी में वकालत करते हैं, जबकि नीरज भी शहर में किराए पर रहती है। युवती का दावा है कि मंदिर में दोनों ने शादी की थी और समाज के सामने उसे पत्नी का दर्जा देने का वादा किया गया था।युवती ने आरोप लगाया कि 8 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया गया और अब दूसरी युवती से शादी की तैयारी की जा रही है। उसने कहा कि वह अब अपने घर वापस नहीं जाएगी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।

वहीं भाजपा नेता ब्रजेश लोधी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि युवती उन पर दबाव बनाकर रुपए ऐंठने की कोशिश कर रही है। उनका दावा है कि वह पहले भी उनसे लाखों रुपए ले चुकी है और अब उनकी शादी रुकवाने के लिए ड्रामा कर रही है।पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। फिलहाल कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post