CM योगी का नया कृषि मॉडल: इंटरक्रॉपिंग से बढ़ेगी किसानों की आय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक नया कृषि मॉडल पेश किया है। इस मॉडल में इंटरक्रॉपिंग, यानी एक ही खेत में एक से ज्यादा फसलों की खेती पर जोर दिया गया है।

सरकार का कहना है कि इंटरक्रॉपिंग से किसान एक ही जमीन से ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर एक फसल खराब हो जाए तो दूसरी फसल से नुकसान की भरपाई हो सकती है। इससे खेती का जोखिम भी कम होता है।

इस पद्धति से मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है और खेती की लागत भी घटती है। राज्य सरकार किसानों को इस तकनीक की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण और जरूरी मदद उपलब्ध करा रही है।सरकार के अनुसार, यह नया कृषि मॉडल किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post