बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम को घेरा, अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शहर की बदहाल बुनियादी सुविधाओं को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और आगामी त्योहारों से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की।ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है, जिस पर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन वर्तमान में शिवालयों के आसपास और मुख्य सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है। उन्होंने सड़कों के गड्ढे भरने, विशेष सफाई अभियान चलाने, मार्ग प्रकाश और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि महाशिवरात्रि के दो दिन बाद ही रमजान माह की शुरुआत हो रही है, ऐसे में मस्जिदों के आसपास भी सफाई, प्रकाश और पेयजल की पुख्ता व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि मुस्लिम समुदाय को इबादत के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।इसके साथ ही बनारस की गलियों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और टूटी सड़कों की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गलियों में चलना मुश्किल हो गया है, कहीं आवारा कुत्तों के हमले का खतरा है तो कहीं खराब सड़कों के कारण लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।अपर नगर आयुक्त ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए ज्ञापन स्वीकार किया और समय रहते समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post