बीएचयू में दलित छात्र के साथ मारपीट, 4 छात्रों पर मुकदमा दर्ज

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के राजाराम हॉस्टल में एक दलित छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र राजाराम हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि किसी विवाद के दौरान चार छात्रों ने उसके साथ जातिसूचक टिप्पणी करते हुए मारपीट की। इस हमले में छात्र को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित की तहरीर पर लंका थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।वहीं, घटना को लेकर छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से पीड़ित छात्र को सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।बीएचयू प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post