1 अक्टूबर से क्रिकेट के 73 नए नियम लागू, टेस्ट में आखिरी ओवर में भी आएगा नया बैटर

नई दिल्ली: क्रिकेट के नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं। कुल 73 नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई है, जो 1 अक्टूबर से लागू होंगे। नए नियमों का असर टेस्ट, वनडे और टी20—तीनों फॉर्मेट पर पड़ेगा। इनमें खेल की गति, निष्पक्षता और सुरक्षा से जुड़े अहम प्रावधान शामिल हैं।टेस्ट क्रिकेट में बड़ा बदलावअब टेस्ट मैच में यदि दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिरता है, तो नया बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आएगा और वह शेष गेंदें खेलेगा। पहले ऐसी स्थिति में दिन का खेल समाप्त मान लिया जाता था।

लेमिनेटेड बैट को हरी झंडी नए नियमों के तहत लेमिनेटेड बैट के इस्तेमाल को अनुमति दे दी गई है, बशर्ते वह निर्धारित मापदंडों और सुरक्षा मानकों पर खरा उतरे।अन्य प्रमुख बदलाव खेल की गति बढ़ाने के लिए समय-सीमा से जुड़े प्रावधान सख्त किए गए।अंपायरों के निर्णय और तकनीक के इस्तेमाल से जुड़े नियमों में स्पष्टता लाई गई।


खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपकरणों के मानकों में संशोधन फील्डिंग और ओवर-रेट से जुड़े नियमों में भी बदलाव।क्रिकेट प्रशासकों का मानना है कि इन संशोधनों से खेल अधिक पारदर्शी, तेज़ और दर्शक-अनुकूल बनेगा। सभी बोर्ड्स को 1 अक्टूबर से पहले नए नियमों के अनुसार अपनी प्रतियोगिताओं की  तैयारि यापूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post