रेल फाटक खुलवाने के लिए गेटमैन पर तानी पिस्टल, खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने रेल फाटक खुलवाने के लिए गेटमैन पर पिस्टल तान दी। आरोपी ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए गेटमैन को धमकाया। इस दौरान फाटक बंद रहा और ट्रेन काफी देर तक हार्न बजाती रही। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के गुजरने के कारण फाटक बंद था। इसी बीच एक कार सवार व्यक्ति वहां पहुंचा और जल्दबाजी में फाटक खोलने की मांग करने लगा। जब गेटमैन ने नियमों का हवाला देते हुए फाटक खोलने से इनकार किया, तो आरोपी ने पिस्टल निकालकर उस पर तान दी और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया।घटना के समय ट्रेन लगातार हार्न बजाती रही, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गेटमैन ने सूझबूझ दिखाते हुए फाटक नहीं खोला और मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अवैध हथियार रखने के पहलू की भी जांच की जा रही है।फिलहाल, रेलवे प्रशासन और पुलिस दोनों ही इस गंभीर घटना को लेकर सतर्क हैं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post