गोरखपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब आरएसएस के एक कार्यक्रम से लौट रहे भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी। घटना शहर के व्यस्त इलाके में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार चार हमलावरों ने नेता की गाड़ी को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेराबंदी में ले लिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चारों हमलावरों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं।पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश या राजनीतिक कारणों से हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।
हालांकि, सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला और अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

.jpeg)
