पैनिक न फैलाएं, प्रशासन का सहयोग करें — वकीलों की अपील

वाराणसी जिला अदालत को बम से उड़ाने की गंभीर धमकी मिलने के बाद गुरुवार देर रात प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिला जज संजीव शुक्ला को रात लगभग 1:30 बजे उनके आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ।धमकी भरे संदेश में जजों और वकीलों को निशाना बनाने की बात कही गई है। ई-मेल में दावा किया गया कि कचहरी परिसर के 18 स्थानों पर बम विस्फोट किए जाएंगे। संदेश की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तत्काल अलर्ट मोड पर आ गया।


अधिवक्ताओं ने की शांति बनाए रखने की अपील  वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं से पैनिक न फैलाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।अधिवक्ता संजय लालवानी ने भी स्पष्ट किया कि बार के सदस्य परिसर खाली कराने में प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं और आमजन से अफवाहों से बचने की अपील की है।अदालती कार्यवाही स्थगितसुरक्षा कारणों से अदालतों में मुकदमों की सुनवाई फिलहाल स्थगित कर दी गई है। वादकारियों से अगली तारीख लेकर घर लौटने का अनुरोध किया गया है। साइबर सेल कर रही जांच धमकी भरा ई-मेल भेजने वाली आईडी की जांच पुलिस की साइबर सेल द्वारा की जा रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post