लंका स्थित इण्टरनेशनल हिन्दू स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार मिश्र (एम.डी. FACE, यू.एस.ए.) ने अमेरिका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा नागरिक बनने के लिए अनुशासन सबसे आवश्यक गुण है। उन्होंने कहा कि इण्टरनेशनल हिन्दू स्कूल पाँचों इन्द्रियों के अनुशासन की प्रशिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर रहा है।
साथ ही उन्होंने बोर्ड परीक्षा सत्र 2026 के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए इस विदाई दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंधक संध्या मिश्रा, सलाहकार जयन्ती सामंत, प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी, उप-प्रधानाचार्य गणेश शंकर चतुर्वेदी एवं हेडमिस्ट्रेस अनुपम श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।विद्यालय द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रबंधक संध्या मिश्रा ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया तथा योग एवं ध्यान के माध्यम से आत्मविश्वास और सफलता प्राप्त करने के सूत्र बताए। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कक्षा 11 एवं 12 की छात्राओं द्वारा समूह नृत्य, जबकि कक्षा 11 के छात्रों द्वारा सोलो डांस की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 12 के छात्र युवराज को मिस्टर इण्टरनेशनल एवं प्रियम को मिस इण्टरनेशनल चुना गया।इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य गणेश शंकर चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की।

.jpeg)
