वाराणसी, 24 फरवरी 2026:Banaras Locomotive Works (बरेका) में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कार्यशाला का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोको निर्माण प्रक्रिया, मानक गुणवत्ता और नवाचार से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं का विस्तृत अवलोकन किया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, लोको टेस्ट शॉप और ट्रक मशीन शॉप का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने तकनीकी दक्षता, कार्य निष्पादन क्षमता और गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने लोको निर्माण से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्पादन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर जोर दिया।इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) भारद्वाज चौधरी, मुख्य यांत्रिक सर्विस इंजीनियर नीरज जैन, मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) अरविंद कुमार जैन, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर डीजल (पीओएच) एस.बी. पटेल, उप महाप्रबंधक सागर सहित बड़ी संख्या में विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

.jpeg)