वाराणसी,BanarasLocomotive Works (बरेका) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में निर्मित 500वें विद्युत लोकोमोटिव WAP7 का सफल टर्न-आउट कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह उपलब्धि महाप्रबंधक आशुतोष पंत और रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (कर्षण) सोमेश कुमार की उपस्थिति में हासिल की गई।पर्यावरण अनुकूल डिजाइन और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से युक्त यात्रीवाहक WAP7 लोकोमोटिव संख्या 45002 को पूर्व रेलवे के हावड़ा लोको शेड के लिए रवाना किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त सदस्य (कर्षण) सोमेश कुमार ने बरेका के अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और लगन से ही चालू वित्तीय वर्ष में 500 लोकोमोटिव उत्पादन संभव हो सका है महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने विश्वास जताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी उत्पादन लक्ष्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे। उन्होंने निर्माण प्रक्रिया में उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड” के तहत बरेका ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में अब तक 500 लोकोमोटिव का निर्माण किया है। वर्ष 2017 में विद्युत लोकोमोटिव निर्माण शुरू होने के बाद मात्र नौ वर्षों में 2855 विद्युत लोकोमोटिव का उत्पादन बरेका की क्षमता का प्रमाण है। वर्तमान में बरेका यात्री सेवा के लिए WAP7 और मालवाहक सेवा के लिए WAG9 लोकोमोटिव का निर्माण कर रहा है।बरेका अब तक कुल 11,187 लोकोमोटिव का निर्माण कर चुका है तथा 11 देशों को 182 लोकोमोटिव का निर्यात कर चुका है। चालू वित्तीय वर्ष में मोजाम्बिक रेलवे को 10 डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का निर्यात इसकी वैश्विक पहचान को और सुदृढ़ करता है उन्नत तकनीक से युक्त उच्च क्षमता का लोकोमोटिव लोकार्पित WAP7 एक 6000 अश्वशक्ति का उच्च गति विद्युत लोकोमोटिव है, जिसकी अधिकतम गति 140 किमी प्रति घंटा है और यह 24 कोच तक खींचने में सक्षम है। इसमें Co-Co पहिया विन्यास, वातानुकूलित ड्राइवर कैब, हेड-ऑन जेनरेशन प्रणाली, रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, होटल लोड सुविधा और कंप्यूटर नियंत्रित ब्रेकिंग प्रणाली जैसी आधुनिक विशेषताएं शामिल हैं।कार्यक्रम में बरेका के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

.jpeg)