बिहार के बक्सर जिले के चौसा मल्लाह टोली में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय भयानक घटना में बदल गया जब वरमाला (जयमाला) के दौरान एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें हमलावर नकाब पहनकर भीड़ में घुसा और स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन पर फायरिंग कर दी।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुल्हन का नाम आरती कुमारी (18) है और वह शादी के मंच पर अपने दूल्हे के साथ वरमाला की रस्म निभा रही थी। इसी बीच अचानक नकाबपोश युवक मंच पर आया और अनियंत्रित रूप से गोली चला दी। गोली दुल्हन के पेट में लगी, जिसके बाद वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी और वहां अफरातफरी मच गई।
घटना के तुरंत बाद उसे सदर अस्पताल बक्सर ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार आरती की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक दीनबंधु, दुल्हन का पड़ोसी और कथित तौर पर उसका एकतरफा प्रेम करने वाला आशिक है। परिवार वालों के बयान के अनुसार, वह वर्षों से युवती पर अपनी नजदीकियों का दबाव बना रहा था, जिसे आरती ने ठुकरा दिया था। आरोप है कि इसी मनमुटाव के कारण उसने यह खौफनाक कांड अंजाम दिया। गोली चलने के बाद आरोपी मौके से भाग गया, जबकि शादी में शामिल लोग डर के मारे भागने लगे। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
Tags
Trending

.jpeg)