शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और सार्वजनिक असुविधा को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने मैरिज-लॉन, DJ और बैंड-बाजा संचालकों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी आयोजन के दौरान सड़क पर वाहन पार्क कराए गए, तो संबंधित मैरिज-लॉन का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शादी-ब्याह और अन्य आयोजनों के नाम पर सड़कों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात बाधित होने की स्थिति में आयोजक, मैरिज-लॉन संचालक और DJ संचालक सभी को जिम्मेदार माना जाएगा।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा से अधिक तेज आवाज में DJ या बैंड-बाजा बजाने पर संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बैंड-बाजा संचालकों को जेल भेजा जा सकता है।पुलिस प्रशासन ने सभी मैरिज-लॉन संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें और यातायात पुलिस से पूर्व अनुमति लेकर ही आयोजन करें। आने वाले दिनों में शहरभर में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।प्रशासन की इस सख्ती के बाद मैरिज-लॉन और इवेंट संचालकों में हड़कंप मच गया है।

.jpeg)
