UGC के नए कानून को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल ने कानून का जोरदार समर्थन किया है। वाराणसी में मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. पटेल ने कहा कि कुछ तथाकथित सवर्ण मानसिकता के लोगों के कारण ही इस कानून का विरोध किया जा रहा है।डॉ. पटेल ने कहा कि UGC का नया कानून दलितों और OBC वर्ग के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से इन वर्गों को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब वह दौर समाप्त हो चुका है।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस कानून पर स्टे लगाए जाने को लेकर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बिना नोटिस दिए रोक लगाना दलितों और पिछड़ों के साथ हो रहे अन्याय और ज़्यादती को बढ़ावा देना है।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी हाल में यह कानून लागू होकर रहेगा। यदि सरकार पीछे हटती है तो जनहित संकल्प पार्टी पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी और सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
डॉ. पटेल ने कहा कि देश में दलितों और पिछड़े वर्गों के साथ हमेशा से अन्याय होता रहा है और उसी को दूर करने के लिए यह कानून लाया गया है। इस कानून से आपसी वैमनस्य फैलने के आरोपों को उन्होंने दूषित मानसिकता का परिणाम बताया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए डॉ. पटेल ने कहा कि यदि वे वास्तव में OBC हैं, तो इस कानून को लागू करने का काम करें, इसके लिए वे दिल से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देंगे।वहीं, स्टे के समर्थन में बसपा सुप्रीमो के बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इसी वजह से वे शून्यकाल में जी रही हैं।

.jpeg)
