वार्ड नंबर 79 हड़हा में सीवर का जलभराव बना मुसीबत, लोगों में रोष

शहर को ‘क्लीन काशी’ बनाने के दावों के बीच वार्ड नंबर 79 हड़हा की तस्वीरें हकीकत बयां कर रही हैं। यहां पिछले कई दिनों से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर झील की तरह जमा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि कई वर्षों से लगातार बनी हुई है।क्षेत्र के पार्षद इंद्रेश सिंह हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे, लेकिन आश्वासन के अलावा स्थायी समाधान नहीं निकला। वर्तमान में स्थिति यह है कि बदबूदार मल-मूत्र मिश्रित पानी से होकर गुजरने वाले लोगों को त्वचा संबंधी दिक्कतें और खुजली की शिकायत होने लगी है।

इलाके में विद्यालयों की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन जलभराव के कारण कई बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। आसपास की दुकानें भी बंद हैं, जिससे त्योहार के समय व्यापार प्रभावित हुआ है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले 3-4 दिनों से बदबू इतनी अधिक है कि ग्राहक आना बंद हो गए हैं।जलभराव के ठीक सामने एक मस्जिद भी स्थित है, जहां नमाज अदा करने आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसी पानी के बीच होलिका भी गाड़ी गई है और कूड़ा-कचरा फेंके जाने से हालात और बिगड़ गए हैं।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बड़े-बड़े निर्माण कार्यों के चलते पुराने और जर्जर सीवर लाइनों पर अतिरिक्त दबाव डाला जा रहा है। नाले-नालियों के पाटे जाने और नियमित सफाई न होने से समस्या विकराल होती जा रही है। लोगों का कहना है कि नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, अन्यथा आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post