सोनभद्र, 02 फरवरी 2026:टोल प्लाजा पर हुए विवाद के मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निगरानी में की गई।घटना दिनांक 01.02.2026 को करीब 15:10 बजे हुई। वादी श्रीमती आरती पाण्डेय अपने परिवार सहित वाहन संख्या UP64 AU9142 (टोयोटा ग्लैंजा) से रॉबर्ट्सगंज से चोपन जा रही थीं।
लोढ़ी टोल प्लाजा पर अगले वाहन का मैसेज न मिलने और लेन में गाड़ियों के रुक जाने के कारण थोड़ी देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। इसी दौरान टोल कर्मियों और वादी के बीच कहासुनी हुई, जो विवाद और मारपीट में बदल गई।थाना रॉबर्ट्सगंज में वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गय(मु0अ0सं0-87/2026) और संबंधित दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:1.रामजी तिवारी, पुत्र जयनारायण तिवारी, निवासी भौली कुरारा, हमीरपुर2. सर्वेश यादव, पुत्र शिवशंकर यादव, निवासी करमीशिपुर मालीपुर, अम्बेडकर नगर वांछित अभियुक्त: 7–8 टोल कर्मी, नाम और पता अज्ञात।गिरफ्तारी करने वाली टीम:प्र0नि0 रामस्वरूप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंजउ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क उ0नि0 उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ीसोनभद्र पुलिस ने जनसामान्य से शांति, संयम और कानून का पालन करने की अपील की है।

.jpeg)
