लखनऊ। विधानसभा सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में उस समय व्यवधान उत्पन्न हो गया, जब दो विधायकों के मोबाइल फोन बजने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों विधायकों के मोबाइल फोन जब्त करने के निर्देश दिए।स्पीकर ने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सदस्यों से सदन में मोबाइल फोन साइलेंट मोड पर रखने की सख्त हिदायत दी।
इस बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरक्षण से जुड़े मामलों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सरकार कठोर कार्रवाई करेगी। मौर्य ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो लोग आरक्षण में अनियमितता करेंगे, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।घटना के बाद सदन का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रहा, हालांकि बाद में कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ाई गई।

.jpeg)