सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कथित तौर पर “ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी” कहने वाली बैंककर्मी अब सामने आई हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि ग्राहक द्वारा की गई बदतमीजी के कारण उन्हें गुस्सा आ गया था, जिस वजह से उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।बैंककर्मी ने सफाई देते हुए कहा कि वह किसी भी वर्ग या समाज को ठेस पहुंचाने के इरादे से ऐसा नहीं बोल रही थीं, बल्कि उस समय भावनात्मक रूप से आहत थीं। उन्होंने कहा, “ग्राहक ने मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे मैं अपना आपा खो बैठी। मुझे अपने ठाकुर होने पर गर्व है, लेकिन मेरा उद्देश्य किसी को धमकाना नहीं था।”
इस मामले के सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने भी संज्ञान लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।वहीं, सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग बैंककर्मी के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ उनका समर्थन करते हुए ग्राहक के व्यवहार पर भी सवाल उठा रहे हैं।फिलहाल मामला जांच के अधीन है और बैंक प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को ग्राहकों से मर्यादित व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी है।

.jpeg)