गंगा में लापरवाही पर सख्ती: 7 नाविकों पर FIR, 11 नावें सीज

वाराणसी। गंगा नदी में नाव संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने घाटों पर व्यापक जांच अभियान चलाते हुए 7 नाविकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि 11 नावों को सीज कर दिया गया है।150 से अधिक नावों की जांच प्रशासन ने अलग-अलग घाटों पर 150 से अधिक नावों की सघन जांच की। जांच के दौरान कई नावों में लाइफ जैकेट नहीं मिलीं और कुछ नावों पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही थीं। 


सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई।इन कारणों से हुई कार्रवाई लाइफ जैकेट की व्यवस्था नहीं ओवरलोडिंग नाव संचालन में लापरवाही सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी एसीपी ने दी सख्त चेतावनी एसीपी ने स्पष्ट कहा कि लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य है। यात्रियों की सुरक्षा से समझौता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नियमित चलेगा अभियान प्रशासन ने बताया कि गंगा घाटों पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post