चेतगंज थाना पुलिस ने शातिर चोर अंकुर चौबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के एक लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में पहले से 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार, चेतगंज थाना प्रभारी वीके शुक्ला के नेतृत्व में नाटी इमली चौकी प्रभारी संदीप सिंह और लहुराबीर चौकी प्रभारी विकल शांडिल्य की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।
जांच में सामने आया कि अंकुर चौबे शातिर किस्म का चोर है और लंबे समय से चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है।पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की रकम एक लाख रुपये बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Tags
Trending



