शिवपुर में चाय विवाद: मैजिक चालक पर खौलती चाय फेंकने से गंभीर चोट, आरोपी हिरासत में

शिवपुर थाना क्षेत्र के उसर पुरवा पंचकोशी चौराहा पर गुरुवार को एक विवाद में मैजिक वाहन चालक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना तब हुई जब चालक अजय राजभर ने चाय विक्रेता से वाहन बैक करने को लेकर बहस की।गुस्साए चाय विक्रेता और उनके साथ आए लोगों ने विवाद को हिंसक रूप दे दिया। आरोपित ने भट्टी से खौलती चाय उठाकर अजय पर फेंक दी, जिससे चालक के हाथ, पीठ और कमर गंभीर रूप से झुलस गए।घटना का विवरण घायल चालक अजय ने बताया कि वह सुबह लगभग 10 बजे शिवपुर थाना क्षेत्र के चिथरियापुर में गोदाम से लकड़ी लोड करने गए थे।वहाँ उनकी महेंद्र कुमार के बड़े भाई तेजू यादव से वाहन बैक करने को लेकर कहासुनी हुई।

महेंद्र और उनके साथ आए लगभग छह लोगों ने अजय को डंडे और हाथों से पीटा करीब एक घंटे बाद, अजय अपने भाई विजय के साथ महेंद्र की चाय की दुकान पर गए, और मारपीट का कारण पूछा। इसी दौरान महेंद्र के बेटे अमित ने खौलती चाय फेंक दी।पुलिस कार्रवाई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।घायल अजय को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया।स्थानीय प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। पुलिस ने अपील की है कि लोग विवाद सुलझाने के लिए कानूनी रास्ता अपनाएं और हिंसा से दूर रहें।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post