श्री काशी विश्वनाथ धाम में मंगलवार को एक मनोहारी और आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला। धाम के स्वर्ण शिखर की अनुपम आभा ने पूरे परिसर को दिव्यता से भर दिया। आकाश में उड़ते कपोत-वृंद ने इस सौंदर्य को और भी बढ़ा दिया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
धाम में स्थित शुभ सूचक ध्वज के त्रिशूल पर एक शुक (तोता) आकर बैठ गया, जिसने वातावरण को और भी पावन बना दिया। श्री विश्वनाथ के आंगन में यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भक्तों ने इसे शुभ संकेत मानते हुए नमन किया और दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया।
त्रिशूल पर शुक और स्वर्ण शिखर की चमक के साथ उड़ते कपोतों का यह दृश्य काशी विश्वनाथ धाम की आध्यात्मिक गरिमा और सौंदर्य को दर्शाता रहा। कुछ देर तक श्रद्धालु इस अद्भुत दृश्य को निहारते रहे और मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए।
Tags
trendig

.jpeg)
